आश्चर्य:- बाइक एक्सीडेंट में घायल युवक की मददगारो ने ही कर डाली बाइक की चोरी

हरिद्वार। क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के कारण एक युवक को काफी चोट आ गई जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया मगर मौके पर मददगार बने लोगों ने ही युवक की बाइक, पर्स और घड़ी की चोरी कर डाली।


दरअसल हरिद्वार कोतवाली में युवक ने तहरीर दी है कि बीते 31 दिसंबर को वह बाइक से हरिद्वार से रुड़की को जा रहा था मगर सिहद्वार के पास उसका एक्सीडेंट हो गया और उसे लोगों ने अस्पताल पहुंचा दिया मगर जब वह थोड़ा ठीक हुआ तो उसे पता चला की उसका पर्स घड़ी और बाइक चोरी हो चुकी है इसलिए उसने आज पुलिस में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी राकेंद्र कठैत ने जानकारी दी है कि युवक डिफेंस कॉलोनी देहरादून निवासी सिद्धार्थ सुंदरियाल है। जिसकी तहरीर के आधार पर पुलिस इस मामले में आगे की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर दिया गया है तथा पीड़ित के खोए हुए सामान को जल्दी ढूंढ लिया जाएगा।