केजरीवाल की जनसभा पर मदन कौशिक का पलटवार….. जानिए क्या कहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने

उत्तराखंड। बीते 3 जनवरी 2022 को सोमवार के दिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देहरादून में नवपरिवर्तन अभियान के दौरान सभा को संबोधित किया था तथा इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के सैनिकों के हित में कई घोषणाएं भी की थी।


उनकी जनसभा को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा है, कि केजरीवाल पहले दिल्ली के युवाओं को रोजगार दिला दें उसके बाद उत्तराखंड में रोजगार देने की बात करें। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि झूठी घोषणाएं करने पर केजरीवाल ने महारत हासिल कर रखी है लेकिन उत्तराखंड की जनता अब उनके झांसे में नहीं आएगी। बरसात के दिनों में दिल्ली के सारे घर पानी में डूबे रहते हैं मगर केजरीवाल उत्तराखंड में विकास करने के बारे में सोच रहे हैं। तथा केजरीवाल को उनकी राजनैतिक हैसियत के बारे में कल हुई जनसभा में पता चल गया होगा। और अब शायद ही आगे कभी केजरीवाल उत्तराखंड में जनसभा के बारे में सोचेगे।

तथा कोरी घोषणाओं से जनता का मन नहीं जीता जा सकता उसके लिए कार्य भी करना पड़ता है मगर केजरीवाल सरकार दिल्ली में ही फ्लॉप हो चुकी है। वहां के युवाओं के पास रोजगार नहीं है बरसात के दिनों में सारे घर पानी में डूबे रहते हैं और केजरीवाल उत्तराखंड के बारे में सोच रहे हैं। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि पराली उपचार पर महज ₹15000 खर्च के प्रचार पर15 करोड़ रुपए लुटा दिए गए मगर लाभ कुछ भी नहीं मिला। और आप केजरीवाल उत्तराखंड आकर यहां के सैनिकों को लुभा रहे हैं उन्होंने कहा कि हम भूले नहीं हैं सर्जिकल स्ट्राइक के समय जो देश और उत्तराखंड के सैनिकों का अपमान किया गया था। और ना कभी सैनिकों के अपमान को उत्तराखंड भूलेगा।