
अल्मोड़ा। जिले के लाला बाजार स्थित नगर निगम के पार्क का सुधारीकरण किया जाएगा। यह पार्क 1 वर्ष से भी अधिक समय से बंद है। पार्क के जर्जर हालत में होने से नगर निगम द्वारा इसे बंद करने का निर्णय लिया गया मगर अब नगर निगम के इस पार्क के सुधारीकरण की उम्मीद जग गई है। लंबे समय से बंद इस पार्क का 40 लाख रुपए से सुधारीकरण होगा। लाला बाजार स्थित पार्क में पहले लोग अपनी थकान मिटाने के लिए कुछ देर यहां ठहरा करते थे और पार्क बंद होने के बाद लोगों को काफी असुविधा भी महसूस हो रही है मगर नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त भरत त्रिपाठी का कहना है कि लोगों की समस्या का जल्द समाधान होगा 39.68 लाख रुपए से पार्क का सुधारीकरण होगा जिससे लोगों को राहत पहुंचेगी।


