उत्तराखंड के नए राज्यपाल नियुक्त हुए डॉ. ढाल सिंह बिसेन…. जल्द संभालेंगे कार्यभार

उत्तराखंड राज्य को नए राज्यपाल मिल चुके है, उत्तराखंड के नए राज्यपाल डॉ.ढाल सिंह बिसेन को नियुक्त किया गया है जो कि जल्द ही अपना कार्यभार संभालेंगे। डॉ. बिसेन आयुर्वेद और होम्योपैथी चिकित्सा में माहिर है वह मध्य प्रदेश के बालाघाट से लोकसभा के पूर्व सांसद भी रह चुके हैं जो कि अब उत्तराखंड के नए राज्यपाल होंगे तथा सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह की जगह लेंगे। डॉ. बिसेन किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं और उनका जन्म मूल रूप से मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के पिपरिया गांव में हुआ था जो कि पेशे से आयुर्वेद एवं होम्योपैथी के चिकित्सक भी रह चुके हैं। उनकी नियुक्ति पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उन्हें बधाई दी गई, मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. बिसेन का दीर्घ राजनीतिक अनुभव जन सेवा के प्रति समर्पण तथा सार्वजनिक जीवन में उनके उल्लेखनीय योगदान प्रेरणादायी हैं उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि डॉक्टर बिसेन के अनुभव एवं मार्गदर्शन से उत्तराखंड के विकास को नई दिशा मिलेगी और राज्य की विकास यात्रा को और अधिक गति प्राप्त होगी।

Advertisements

Leave a Reply