Uttarakhand- अतिथि शिक्षकों को सरकार ने दिया नए साल का तोहफा…….. पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड। प्रदेश के कई विद्यालयों में अपनी सेवा दे रहे अतिथि शिक्षकों को सरकार ने नए साल में एक नई सौगात दी है। अब शिक्षकों को अपनी अस्थाई नौकरी के कारण परेशान होने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि यदि अतिथि शिक्षक को नई नियुक्ति या फिर प्रमोशन पोस्टिंग से स्थाई शिक्षक की तैनाती से हटना पड़ा तो गृह जनपद में अतिथि शिक्षकों को नौकरियों के लिए प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।

तथा इसके साथ ही मातृत्व अवकाश का लाभ भी अब महिला अतिथि शिक्षकों को मिलेगा। वर्तमान समय में प्रदेश में 4400 अतिथि शिक्षक राज्य के कई दुर्गम क्षेत्रों में अपनी सेवा दे रहे हैं। तथा अतिथि शिक्षकों ने सरकार से उनकी भविष्य की ठोस नीति की मांग की थी जिस वजह से अब सरकार अतिथि शिक्षकों के भविष्य के लिए कदम उठा रही हैं। तथा डिग्री कॉलेजों में भी नए विषयों हेतु शिक्षकों की कमी के कारण अतिथि शिक्षकों की जानी है। तथा यही नहीं बल्कि डिग्री कालेजो व्यायाम की 214 शिक्षकों की नियुक्ति भी की जानी है। तथा यह नियुक्तियां राज्य के हर कॉलेज तथा हर ब्लाक के एक इंटर कॉलेज स्कूल में होनी है।