डीएम वंदना सिंह के निर्देश पर, अब इस दिन चौखुटिया में श्रमिकों के पंजीकरण शिविर

अल्मोड़ा में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड व ई-श्रम में श्रमिकों के पंजीकरण के लिए नई तिथि तय की गई है| श्रम प्रवर्तन अधिकारी आशा पुरोहित ने कहा कि डीएम वंदना सिंह के निर्देश पर लगाई जा रही शिविरों की पहले से तय तिथि में परिवर्तन किया जा रहा है| अब चौखुटिया में 10 जनवरी को शिविर आयोजित होगा