उत्तराखंड -: 10 जनवरी से लगेगी 60 साल से अधिक आयु वर्ग वालों को बूस्टर डोज, सीएम धामी ने दिए दिशा-निर्देश

देहरादून| राज्य में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रही है| ऐसे में संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार सक्रिय हो गई है| इसी कड़ी में मुख्यमंत्री धामी ने शुक्रवार शाम को अपने आवास पर टीकाकरण की कार्ययोजना समीक्षा की| इस दौरान उन्होंने कहा कि 3 जनवरी से 15 से 18 वर्ष की आयु के लगभग 6.50 लाख बच्चों के टीकाकरण का अभियान चलाया जाएगा| इसके साथ ही 10 जनवरी से 60 साल से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं व फ्रंटलाइन वर्कर्स को बूस्टर डोज लगाने की शुरुआत हो जाएगी|


सीएम धामी ने निर्देश दिए हैं कि अन्य राज्यों से आने वाले व्यक्तियों के लिए रेलवे स्टेशन व हवाई अड्डों पर जांच की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए| दूसरी ओर मुख्यमंत्री धामी ने राज्य वासियों के नाम जारी अपील में कहा है कि अभी कोरोनावायरस पूरी तरह से गया नहीं है| हम देख रहे हैं कि दिन-प्रतिदिन कोरोना के मामलों में वृद्धि हो रही है, वहीं दूसरी ओर कोरोनावायरस का नया स्वरूप ओमिक्रोन भी चिंता का विषय बना हुआ है| इस स्थिति में हम सबको मिलकर पूर्ण जन सहयोग वह पूरी शक्ति से इस महामारी से लड़ना होगा| साथ ही अपना और अपनों का बचाव करना होगा|