बड़ी खबर -: यहा नए साल पर भारी संख्या में जुटे श्रद्धालु, भगदड़ से 12 की मौत, 14 घायल

नए साल के अवसर पर माता वैष्णो देवी मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं में ऐसी भगदड़ मची कि 12 लोगों की मौत हो गई जबकि 14 लोगों को घायल बताया जा रहा है|

इसको लेकर जम्मू कश्मीर के रियासी जिले की पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है| और स्थिति नियंत्रण में है| सोशल मीडिया पर वैष्णो देवी मंदिर में हुई भगदड़ के कुछ वीडियो देखे जा रहे हैं, इसमें दावा किया जा रहा है कि नए साल के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे हैं, इसी बीच भगदड़ मच गई इसके चलते बहुत से श्रद्धालु बिना दर्शन किए ही वापस लौट गए| मृतक लोगों में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब से आए श्रद्धालु शामिल है|


जानकारी के अनुसार कहा जा रहा है कि भगदड़ से 12 लोगों की मौत हो गई पर अब तक सही आंकड़े सामने नहीं आए है| मृतकों का पोस्टमार्टम किया जाना है| इसके अलावा घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया जा चुका है|


कहा जा रहा है कि यह हादसा तड़के 2:45 का है| जम्मू कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि शुरुआती रिपोर्ट में हमें यह पता चला है कि कुछ लोगों के बीच बहस हुई थी, जिससे धक्का-मुक्की की स्थिति पैदा हो गई| और लोग इधर से उधर भागने लगे जिस कारण यह हादसा हुआ|