
वर्तमान में रोज आए दिन राज्य में कहीं ना कहीं से पुलिस की नशे के खिलाफ सफलता की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे में एक खबर उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से भी आई है जहां पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए चेकिंग अभियान के दौरान 3 पेटी अंग्रेजी अवैध शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
दरअसल जानकारी मिली है कि जिले के प्रभारी कोतवाल मोहन चंद्र पांडे के नेतृत्व में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया इस दौरान पुलिस ने देव सिंह मैदान के समीप गिरीश राम निवासी ताला फगाली को पकड़ा तथा उससे 3 पेटी अंग्रेजी अवैध शराब बरामद की। जिसके बाद पुलिस ने दोषी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर दिया है। तथा पुलिस का कहना है कि इस मामले में वे आगे भी कार्यवाही करेगी।

