Uttarakhand- जातिसूचक टिप्पणी करने पर बीडीसी मेंबर सहित 6 लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही

चंपावत। जिले में पिछले कई दिनों से जीआईसी सूखिढ़ांग में एससी वर्ग की भोजन माता को लेकर काफी विवाद चल रहा। मगर बीते सोमवार को यह मामला थोड़ा संभल चुका था और स्कूल में सभी बच्चों ने मिलकर भोजन किया था लेकिन इस संबंध में कुछ लोगों ने फिर भी एससी वर्ग की भोजन माता पर असहमति जताई। दरअसल जीआईसी सूखीढांग में एससी वर्ग की भोजन माता सुनीता देवी पत्नी प्रेम लाल ने पुलिस में तहरीर दी है कि बीडीसी सदस्य दीपा जोशी समेत पीटीए अध्यक्ष नरेंद्र जोशी, शंकर दत्त, बबलू गहतोड़ी, सतीश और महेश ने भोजनमाता की नियुक्ति के लिए रखी गई खुली बैठक में जातिसूचक टिप्पणी करके उनका अपमान किया है तथा समाज में द्वेष भावना को भी यह लोग बढ़ावा दे रहे हैं।

सुनीता देवी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने बीडीसी समेत 6 लोगों के खिलाफ एससी एसटी अधिनियम के तहत कार्यवाही की है। तथा सुनीता देवी ने यह भी कहा कि कुछ लोगों ने उन्हें व उनके परिवार को धमकी भी दी है। इसलिए इस मामले में पुलिस ने कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। तथा पुलिस इस मामले में जांच करने के लिए जुट गई है। तथा पुलिस का कहना है कि वह इस मामले में जल्द ही आगे की कार्यवाही भी करेंगे तथा जल्द ही इस मामले का खुलासा होगा। और जाति के नाम पर द्वेष भावना को बढ़ावा देने वाले लोगों के खिलाफ भी कड़ी कार्यवाही की जाएगी।