सीडीएस बिपिन रावत हेलीकॉप्टर की दुर्घटना की ट्राई-सर्विसेज टीम आज देगी रिपोर्ट, जांच में ली गई इनकी मदद

सीडीएस बिपिन रावत हेलीकॉप्टर की दुर्घटना की जांच के लिए गठित ट्राई-सर्विसेज टीम आज अपनी रिपोर्ट दाखिल कर सकती है| जांच टीम कि अध्यक्ष एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह कर रहे हैं| इसमें सेना और नौसेना के दो ब्रिगेडियर रैंक के अधिकारी भी शामिल है|


जानकारी के अनुसार अधिकारियों ने विस्तृत जांच रिपोर्ट अभी तक तैयार कर ली है| ब्लैक बॉक्स से मिले डाटा का पूर्व विश्लेषण किया गया है| जांच से पता चला है कि यह दुर्घटना अचानक हुई थी| हेलीकॉप्टर की मूल निर्माता की मदद भी इस जानकारी के लिए ली गई|


बताते चलें कि बीते 8 दिसंबर को सीडीएस जनरल बिपिन रावत का हेलीकॉप्टर तमिलनाडु में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था| जिस कारण उनकी तथा उनकी पत्नी और 12 अन्य सैन्य कर्मियों की मौत हो गई थी|