Weather update:- फिर बढ़ रही ठंड, जानिए मौसम कैसे करेगा New Year का स्वागत

कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों में हुए हिमपात के कारण तापमान में गिरावट आनी शुरू हो गई है| पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड का आलम बना हुआ है मुक्तेश्वर में लगातार दूसरे दिन तापमान शून्य से नीचे बना रहा| नैनीताल का तापमान 2 डिग्री से नीचे बना हुआ है|


पिछले दिनों हिमपात के बाद उत्तरी पश्चिमी दिशा से चल रही बर्फीली हवा को मौसम वैज्ञानिकों ने बड़ी हुई ठंड की वजह बताया था|


राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि कुमाऊं में अगले 5 दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है| शुक्रवार को उधम सिंह नगर जिले में कहीं-कहीं पर कोहरा छा सकता है| पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ सकता है| फिलहाल अगले 2 दिन ठंड बनी रहेगी|


अल्मोड़ा का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री तथा बागेश्वर का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री जबकि पिथौरागढ़ का न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री दर्ज किया गया है|


अल्मोड़ा में अभी भी ठंड का प्रकोप बना हुआ है| सुबह से कोहरा छाया हुआ है साथ ही पाला पड़ने की वजह से मौसम में नमी बनी हुई है, और कड़ाके की ठंड हो रही है|