Uttarakhand:- अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार….. दो की मौत, अन्य घायल

उत्तराखंड राज्य में अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती है और एक ऐसा ही मामला फिर से पौड़ी कोटद्वार से सामने आया है। आज बुधवार को पौड़ी में दर्दनाक हादसा हो गया। दिल्ली के यात्रियों की कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई। इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। पोखरी निवासी व्यक्ति दिल्ली से कार बुकिंग करके अपने गांव आया था और कार चालक ने परिवार को खाल्युडांडा स्टैंड पर उतारा तथा वहां से होकर वापस दिल्ली की ओर वह लौटने लगे तभी कुछ दूर जाकर कार अनियंत्रित हो गई और यह दुर्घटना घटित हो गई। जानकारी के मुताबिक दुर्घटना में रमेश लाल और प्रदीप की मौत मौके पर हो गई तथा ड्राइवर घायल है जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है।