Uttarakhand:- राज्य के इस जिले में 27 जुलाई से 2 अगस्त तक बंद रहेंगे स्कूल….. पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार जिले में 27 जुलाई से लेकर 2 अगस्त तक स्कूल बंद रहेंगे। डीएम धीरज सिंह द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं। शहर में भीड़ बढ़ने लगी है इसलिए स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और कॉलेज बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक सभी स्कूल 27 जुलाई से 2 अगस्त तक बंद रहेंगे।

कावड़ यात्रा में बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है। डीएम धीरज सिंह का कहना है कि शहर में लगातार भीड़ बढ़ने लगी है और ऐसे में प्रशासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि आंगनबाड़ी केंद्र तथा कॉलेज बंद रहेंगे। दरअसल इस दौरान कावड़ यात्रा के लिए बाहरी राज्यों से हजारों की संख्या में यात्री शहर में पहुंचते हैं और व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है।