अल्मोड़ा:- एटीएम क्लोनिंग कर लोगों से करता था धोखाधड़ी….. आरोपित गिरफ्तार

अल्मोड़ा। जिले में ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर एटीएम क्लोनिंग करने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में रानीखेत कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था और काफी लंबे समय से आरोपित न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था जिसे पुलिस द्वारा हरियाणा के सोनीपत से गिरफ्तार किया गया है।

यह आरोपित लोगों से एटीएम क्लोनिंग कर धोखाधड़ी करता था जिसे हरियाणा सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया गया है। काफी लंबे समय से रानीखेत कोतवाली में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज था और वह न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था। थाना अध्यक्ष अशोक कुमार धनकड़ के अनुसार अशोक कुमार निवासी घड़वाल थाना बरोदा सोनीपत के खिलाफ रानीखेत थाने में एटीएम क्लोनिंग कर धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज था और एसएसपी देवेंद्र पींचा द्वारा टीम गठित कर आरोपित को गिरफ्तार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए थे। टीम ने आरोपित को सोनीपत हरियाणा से गिरफ्तार कर न्यायालय के सम्मुख पेश कर दिया है।