Uttarakhand:- अल्मोड़ा समेत इन जिलों में भारी बारिश को लेकर जारी किया गया रेड अलर्ट

उत्तराखंड राज्य में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग द्वारा लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित रहने की अपील की गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार तेज बारिश के दौरान लोग अधिक सतर्कता बरतें,पर्वतीय जिलों तथा कुछ मैदानी इलाकों में आज मंगलवार को भारी बारिश होने के आसार जताए गए हैं मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर और पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर व अल्मोड़ा में भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Advertisements

इसके अलावा अन्य जिलों में भी तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है तथा मौसम वैज्ञानिकों ने हिदायत देते हुए कहा है कि बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से यात्रा न करें। भूस्खलन और संवेदनशील इलाकों की तरफ ना जाए, रात में अधिक सतर्क रहे इसके अलावा मवेशी और वाहनों को सुरक्षित स्थान पर रखें। कुमाऊं में इस दौरान काफी तेज बारिश हो सकती है। अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान जगह-जगह भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है और ऐसे में लोग अनावश्यक यात्रा न करें।