Uttarakhand:- राज्य में 15 आईएएस समेत 17 अधिकारियो की ड्यूटी में हुआ फेरबदल……पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में प्रशासनिक स्तर पर फिर एक बार फेरबदल देखने को मिला है। इसमें 15 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियो में बदलाव किया गया है। अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन से आवास प्रमुख, सचिव आरके सुधांशु से शहरी विकास और सचिव डॉक्टर रंजीत सिंह से आपदा प्रबंधन विभाग का दायित्व वापस ले लिया गया है।

Advertisements

वही आईएएस शैलेश बगौली को गृह सचिव की जिम्मेदारी दे दी गई है। गृह सचिव की जिम्मेदारी लोकसभा चुनाव के दौरान इनसे लेकर सचिव दिलीप जवारकर को दी गई थी मगर अब बगौली गृह सचिव के साथ-साथ कारागार की जिम्मेदारी भी लेंगे। कार्मिक सतर्कता विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं और विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम के विभागों को फिलहाल यथावत रखा गया है और इसके अलावा उन्हें आवास आयुक्त, आवास मुख्य प्रशासक, उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण आदि की जिम्मेदारी सौंप दी गई है वहीं सचिव नितेश झा को शहरी विकास सूचना प्रौद्योगिकी व विज्ञान प्रौद्योगिकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस तरह से 17 अधिकारियों की जिम्मेदारी में फेरबदल किया गया है।