
उत्तराखंड राज्य में भारी बारिश के बीच लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बता दे कि बारिश के कारण जहां एक तरफ गर्मी से राहत मिल रही है वहीं दूसरी तरफ लोगों को काफी आफतों का सामना भी करना पड़ रहा है।
Advertisements

ऋषिकेश – गंगोत्री हाईवे पर भारी बारिश के बाद मलबे के आने से रास्ता बंद हो गया और वाहनों को बीच में ही रुकना पड़ा। राज्य में भारी बारिश का दौर जारी है इसी दौरान दोपहर को ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर सिलवन के पास भारी मात्रा में मलबा आ गया जिससे हाईवे पर यातायात बंद हो गया तथा वाहनों को भी रास्ते में रुकना पड़ा और यात्रियों को काफी समस्याएं झेलनी पड़ी। फिलहाल हाईवे बाधित होने की सूचना बीआरओ को दे दी गई है और हाईवे का मलबा साफ करने का काम भी बारिश बंद होने के बाद शुरू किया जाएगा।

