Uttarakhand:- मानसून की आहट के बाद सभी विभागों के अधिकारियों को मिले निर्देश….. भूस्खलन के घोषित किए 132 हॉटस्पॉट

उत्तराखंड राज्य में मानसून को देखते हुए 132 भूस्खलन के हॉटस्पॉट जोन घोषित कर दिए गए हैं और इसके अलावा सभी जिलों को यूएसडीएमए के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशासन आनंद स्वरूप ने निर्देश जारी कर दिए हैं। दिए गए निर्देशों के अनुसार सेटेलाइट फोन की नियमित तौर पर टेस्टिंग हो ताकि लोगों को आपदा के दौरान समस्याएं ना हो इसके अलावा मानसून में सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Advertisements

सचिवालय में मानसून सीजन की तैयारी कैसी चल रही हैं इसके लिए बैठक हुई और बैठक में उपाध्यक्ष विनय रूहेला ने सभी जिलों को मानसून सीजन के दौरान संबंधित आपदाओं को लेकर तैयारियो को चाक चौबंद रखने समेत कई निर्देश दिए हैं। इस दौरान आम जनमानस को जागरूक करने के लिए भी कहा गया है और आपदा संबंधी अलर्ट तथा सूचनाओं का समय पर प्रचार प्रसार करना भी आवश्यक बताया गया है तथा जिलों के कंट्रोल रूम में नोडल अधिकारियों की तैनात सुनिश्चित करने और सड़क कनेक्टिविटी बाधित होने पर पैदल मार्गों का निरीक्षण कर व्यवस्था बनाने के निर्देश भी दिए हैं।