Uttarakhand:- पर्यटकों के लिए आज खुल जाएगी फूलों की घाटी…… इतने बजे रवाना होगा सैलानियों का दल

उत्तराखंड राज्य में सैलानियों के लिए आज 1 जून 2024 को शनिवार के दिन फूलों की घाटी खुल जाएगी। बता दे कि आज सुबह 8:00 बजे पर्यटकों को घाटी के लिए भेजना शुरू कर दिया जाएगा। 8:00 बजे सैलानियों का पहला दल रवाना किया जाएगा और घाटी में पर्यटकों को भेजने के लिए नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की ओर से सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए हर वर्ष 1 जून को खुलती है और नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के डीएफओ बीबी मार्तोलिया भी यात्रा के मुख्य पढ़ाव पर पहुंच गए है। यहां से फूलों की घाटी के लिए 3 किलोमीटर का ट्रैक है और उनके द्वारा बताया गया कि घाटी में जाने वाले ट्रैक को सुधार दिया गया है। घाटी में कई प्रजातियों के फूल भी खिलने लगे हैं। वर्ष 2023 में 13,161 पर्यटकों ने घाटी का दीदार किया था और इस बार चार धाम यात्रा को देखते हुए पार्क प्रशासन को उम्मीद है कि यहां भी काफी अधिक संख्या में पर्यटक पहुंचेंगे।