
अल्मोड़ा। जिले के रानीखेत क्षेत्र में पेड़ गिरने से 3 घंटे तक यातायात बाधित रहा। बता दे कि जंगल की आग से जले पेड़ लगातार सड़क पर गिरकर यातायात को प्रभावित कर रहे हैं। पेड़ गिरने के कारण सड़कों पर यातायात प्रभावित हो रहा है और जंगलों की आग भी बुझने का नाम नहीं ले रही है और आग बुझने के बाद भी खतरा जैसे का तैसे बना हुआ है क्योंकि सड़क के किनारे के जंगल जलने के बाद पेड़ सड़क पर गिर रहे हैं ऐसे में जान का खतरा बना हुआ है। बता दे कि पेड़ गिरने से रानीखेत और रामनगर हाईवे पर यातायात पूर्ण रूप से बाधित रहा और पर्यटक फंसे रहे। उन्हें रात में वाहनों में बैठकर जाम खुलने का इंतजार करना पड़ा।
बता दे कि हाईवे के किनारे के जंगलों में बीते दिनों भीषण आग लगी हुई थी इससे कई पेड़ जलकर कमजोर हो गए हैं जो कि अब गिरने लगे हैं। इसलिए रानीखेत- रामनगर हाईवे में यह हादसा देखने को मिला। वहां पर सड़क पर पेड़ गिर गया हालांकि राहत की बात यह रही कि पेड़ की चपेट में कोई वाहन नहीं आया लेकिन कई घंटे तक पर्यटक तथा यात्री वाहन सड़क पर फंसे रहे।

