Uttarakhand:-राज्य के इस क्षेत्र में फैक्ट्री में आग लगने से हुआ लाखों का नुकसान….. कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान

उत्तराखंड राज्य में जंगलों की आग के साथ-साथ बीते सोमवार को फैक्ट्री में आग लगने की घटना भी सामने आई है। बता दे कि हरिद्वार में बीते सोमवार की रात पंखे और इसके पुर्जे बनाने वाली कंपनी में भयंकर आग लग गई और आग ने काफी विकराल रूप ले लिया इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम और अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया।

आग लगने के दौरान कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और 20 से भी अधिक कर्मचारियों ने भाग कर अपनी जान बचाई। जैसे ही सूचना मिली अग्निशमन विभाग के सात से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंची। इसके अलावा आग लगने के दौरान कंपनी को काफी नुकसान झेलना पड़ा है। रात 11:30 बजे तक दमकल कर्मचारियों ने आग पर काफी हद तक काबू पा लिया था लेकिन इस दौरान काफी नुकसान भी हुआ और मामले में सीएफओ अभिनव त्यागी का कहना है कि आग लगने के कारण केवल कंपनी को नुकसान पहुंचा है और कर्मचारी सही सलामत है जो कि राहत की बात है। इस दौरान किसी भी प्रकार की जन हानि नहीं हुई।