Uttarakhand:- नैनीताल मार्ग पर हुआ हादसा…. पलटी पर्यटकों की बस….. 16 लोग सवार

उत्तराखंड राज्य के नैनीताल मार्ग पर कालाढूंगी क्षेत्र से ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर पर्यटकों की बस पलट गई और इस दौरान 16 पर्यटकों को काफी चोटे आई हुई है।

Advertisements

बता दें कि राज्य में अक्सर सड़क हादसे देखने को मिलते रहते हैं और एक ऐसी खबर नैनीताल से सामने आई है जहां पर कालाढूंगी से 4 किलोमीटर आगे पर्यटकों की बस पलट गई और इस बस में 16 लोग सवार थे। यह घटना रविवार की है। पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर हादसे का शिकार हो गया। यह अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया और हादसे में पर्यटक गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के मुताबिक टेंपो ट्रैवलर में दिल्ली के 16 पर्यटक सवार थे और जैसे ही इस हादसे की सूचना मिली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई तथा सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से कालाढूंगी अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें हल्द्वानी रेफर किया गया।