अल्मोड़ा:- बारिश के बाद गिरा तापमान….. लोगों को गर्मी से मिली राहत

अल्मोड़ा। जिले के कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश होने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। बता दे कि दोपहर बाद जिले में मौसम ने करवट बदल ली और विभिन्न हिस्सों में हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है। लोगों को तापमान से राहत मिली।

जिले के बिनसर क्षेत्र में अच्छी बारिश के चलते जंगल के आग भी शांत हो गई है। बीते शनिवार को भी जिले में मौसम का मिजाज बदला हुआ था सुबह से तेज धूप के कारण लोग काफी गर्मी महसूस कर रहे थे लेकिन देर शाम को आसमान में बादल छाने लगे इसके बाद बारिश शुरू हो गई। बता दे कि इस दौरान जिला मुख्यालय में हल्की बारिश दर्ज की गई है और मुख्यालय में कुछ खास बारिश नहीं हुई लेकिन आसपास के क्षेत्र में अच्छी बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है। अधड़ चलने के कारण यूपीसीएल ने बिजली आपूर्ति भी रोक दी जिसके कारण आधे घंटे तक बिजली ठप रही और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।