पिथौरागढ़:- घास काट रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला….. पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ जिले में इन दिनों गुलदार की काफी दहशत है। बता दे कि कुमाऊं के जिलों में गुलदार लगातार दहशत मचा रहा है और बेरीनाग के डोलगांव में घर के पास मवेशियों के लिए घास काट रही महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया।

महिला अपनी जान बचाने के लिए तेंदुए से पूरे 10 मिनट तक लड़ती रही और महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए इसके बाद तेंदुआ भाग गया महिला के सिर, हाथ और पैर पर काफी गहरी जख्म गुलदार ने दिए हैं दर्शन ढोल गांव की कमला देवी सुबह 11:00 बजे पशुओं के लिए चारा काट रही थी तभी उन पर तेंदुए ने हमला कर दिया।