अल्मोड़ा:- खोलिया विवेकानंद इण्टर कालेज में मनाई जायेगी पंत जयन्ती….. पढ़े पूरी खबर

गरुड़(बागेश्वर) । महाकवि सुमित्रानंदन पंत जयन्ती कार्यक्रम की पूर्व तैयारी बैठक खोलिया विवेकानंद इण्टर कॉलेज गरुड़ में भ्रामरी जन कल्याण समिति के बैनर तले सम्पन्न हुई।
अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष रतन सिंह किरमोलिया ने की ।

उपाध्यक्ष नन्दन सिंह अल्मिया ने समिति के द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य कैलाश चन्द्र जोशी के सम्मुख रखी। जिस पर प्रधानाचार्य जोशी ने अपनी सहमति प्रदान करते हुए कार्यक्रम की रुपरेखा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम,भाषण,काब्य गोष्टी के लिए समय का निर्धारण करते समिति को विद्यालय स्तर से पूर्ण सहयोग देने पर सहमति दी ।
महाकवि सुमित्रानंदन पंत जयन्ती कार्यक्रम में मुख्य वक्ता स्थानीय वयोवृद्ध साहित्यकार गोपाल दत्त भट्ट रहेंगे । बैठक में उपसचिव चन्द्र शेखर बड़सीला एवं सचिव रमेश चन्द्र पाण्डेय (बृजवासी) आदि मौजूद थे ।