
उत्तराखंड राज्य में तीर्थ यात्रियों के पंजीकरण की संख्या 17 लाख के पार पहुंच चुकी है बता दे कि जल्द ही चार धाम के कपाट खुलने के साथ यात्रा शुरू हो जाएगी और ऐसे में जल्दी से टिकट बुकिंग हो रहे हैं तथा लोग चार धाम के लिए यात्री पंजीकरण कर रहे हैं और चार धाम के लिए हेली सेवाएं भी आगामी सितंबर तक फुल हो चुकी है।
बुकिंग शुल्क जमा करने से ठीक पहले सर्वर भी धोखा दे रहा है जो ऑनलाइन जानकारी भरने के बाद जैसे ही शुल्क जमा कर रहे हैं तभी वेबसाइट हैंग हो रही है और बीते सोमवार को चार धाम यात्रा पंजीकरण का आंकड़ा 17 लाख के पार पहुंच गया और सितंबर तक हेली सेवा भी फुल हो चुकी है। बता दे कि केदारनाथ के लिए हेली सेवा सिरसी फाटा और गुप्तकाशी से संचालित होती है। सरकार ने आईआरसीटीसी के माध्यम से ऑनलाइन टिकट बुकिंग की व्यवस्था शुरू की है और अब मई, जून के बाद सितंबर के लिए भी हेली सेवा फुल हो चुकी है तथा पंजीकरण का आंकड़ा 17 लाख के पार पहुंच चुका है।

