Uttarakhand:- आग से धधक रहे हैं नैनीताल के जंगल….. रद्द हुई 250 से अधिक बुकिंग…… प्रभावित हुआ पर्यटन व्यवसाय

उत्तराखंड राज्य के नैनीताल में आग की घटनाएं काफी अधिक मात्रा में सामने आ रही है। कुमाऊं के जंगल लगातार जल रहे हैं और नैनीताल शहर के आसपास लगी आग का सारा पर्यटन कारोबार पर देखने को मिल रहा है।

बता दे कि पर्यटकों द्वारा एडवांस बुकिंग रद्द कर दी गई है। आग बुझाने के लिए हेलीकॉप्टर का सहारा लिया जा रहा है वही सोशल मीडिया तथा अन्य माध्यम से खबर मिलने के कारण पर्यटकों ने एडवांस बुकिंग रद्द कर दी है। 2 दिन में 250 से अधिक बुकिंग रद्द हो चुकी है और ऐसे में पर्यटन कारोबार पर खासा प्रभाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड राज्य का कुमाऊं क्षेत्र आग के आगोश में है लगातार जंगल जल रहे हैं और पर्यावरण प्रदूषण हो रहा है। शासन प्रशासन भी आग पर नियंत्रण पाने में असमर्थ दिखाई दे रहा है और पर्यटन कारोबार भी काफी प्रभावित हो रहा है। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह के अनुसार देश के विभिन्न प्रांतो से सैलानियों की ओर से आग के बारे में पूछताछ की जा रही है और लोग एडवांस बुकिंग रद्द कर रहे हैं ऐसे में सरकार और प्रशासन को बुलेटिन जारी करने की जरूरत है ताकि आगामी पर्यटन सीजन में कारोबार को कोई नुकसान न पहुंचे।