Uttarakhand:- शासन की मनमानी से परेशान है स्थानीय….. केदारनाथ में 10 मई से अनिश्चितकालीन बंद की दी चेतावनी

उत्तराखंड राज्य के केदारनाथ धाम में आगामी 10 मई से चार धाम यात्रा शुरू होने जा रही है और ऐसे में स्थानीय लोगों ने चेतावनी देते हुए अनिश्चितकालीन बंद की बात कही है। पुलिस अधीक्षक को दी गई तहरीर के मामले में कार्यवाही की मांग की गई है।

केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्य के तहत भवनो के आगे गड्ढों के बनने से नाराज केदार सभा ,तीर्थ पुरोहित समाज और हक हकूकधारी ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ तहरीर दी है और मामले में कार्यवाही की मांग भी की है तथा कहा है कि यदि कार्यवाही नहीं हुई तो 10 मई से केदारनाथ में अनिश्चितकालीन बंद की चेतावनी दी गई है और 10 मई को ही केदारनाथ के कपाट भी खुल रहे हैं ऐसे में तीर्थ यात्रियों के लिए काफी परेशानी होगी। केदार सभा के महामंत्री डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद तिवारी के अनुसार मामले में केदार सभा ने भी बैठक कर आगामी रणनीति पर चर्चा की है और शासन प्रशासन की इस कार्यवाही के विरोध में केदारनाथ में समस्त व्यापारी अपने होटल , ढाबा ,दुकान ,भवन ,विश्रामगृह बंद रखेंगे।