Haldwani violence update – मामले में 50 साल के बुजुर्ग समेत पांच महिलाएं गिरफ्तार……हिंसक घटना के दौरान किया था यह कांड

उत्तराखंड राज्य के हल्द्वानी में हुई हिंसक घटना के मामले में 50 साल की बुजुर्ग, मां – बेटी समेत पांच अन्य महिलाएं गिरफ्तार हो चुकी है। बता दे कि इन पर पथराव करने का आरोप लगाया गया है।

8 फरवरी को घटी हिंसक घटना के दौरान पुलिस प्रशासन और नगर निगम की टीम पर पथराव किया गया था तथा आगजनी की हिंसक घटना भी देखी गई। हिंसा के मामले में पुलिस ने 50 साल के बुजुर्ग महिला और मां- बेटी समेत कुल पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है। बता दे कि इन लोगों ने लोक सेवकों को जान से मारने की कोशिश भी की थी इसके अलावा महिलाओं पर घटना के लिए साजिश करने और आग से नुकसान पहुंचाने की धाराओं में भी मुकदमा दर्ज किया गया है और अब तक 89 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के अनुसार बनभूलपुरा क्षेत्र के मालिक बगीचे में हुई हिंसा घटना के दौरान मीडिया कर्मियों ,नगर निगम और पुलिस प्रशासन की टीम पर पथराव किया गया था और हिंसक घटना भी घटी थी। इस मामले में पांच महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है।