Uttarakhand:- मुख्यमंत्री ने राज्य की 26वीं वर्षगांठ की दी शुभकामनाएं…. करी कई घोषणाएं

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज 9 नवंबर को राज्य की 26वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने चमोली के भराड़ीसैण में आयोजित राज्य स्थापना दिवस समारोह में शामिल होकर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए राज्य निर्माण के लिए आंदोलनकारियो के संघर्ष, त्याग और बलिदान को नमन किया और कहा कि उनके सपनों के अनुरूप सशक्त ,समृद्ध तथा आत्मनिर्भर उत्तराखंड का निर्माण सरकार की प्राथमिकता है। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा कई घोषणाएं भी की गई,उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो और सहायिकाओं ,आशा कार्यकत्रियो तथा भोजन माताओ के मानदेय में 1 दिसंबर 2026 से वृद्धि करने की घोषणा की और अतिथि शिक्षकों के मानदेय में भी बढ़ोतरी की घोषणा उनके द्वारा की गई। इसके साथ ही राज्य आंदोलनकारियो की मांगों व समस्याओं के समाधान के लिए कैबिनेट समिति गठित की जाएगी जो कि आंदोलनकारियो के चीन्हिकरण के नियमों में छूट ,दोहरी पेंशन और आश्रितों को प्रमाण पत्र देने जैसे विषयों की संस्तुति देगी। इस तरह मुख्यमंत्री द्वारा कई घोषणाएं आज की गई है।

Advertisements

Leave a Reply