Uttarakhand:- फ्लैट में काम करने वाली नाबालिक की मौत…….सीसीटीवी से की गई जांच

उत्तराखंड राज्य के देहरादून से एक ऐसी सनसनीखेज खबर सामने आ रही है जहां पर फ्लैट में काम करने वाली नाबालिक का शव मिला है। मौत के प्रकरण की शुरुआती जांच सीसीटीवी कैमरे से पुलिस कर रही है और डीवीआर के मुताबिक फ्लैट में घटे यह घटनाक्रम 52 मिनट के अंदर हुआ है फुटेज में मृतका सुबह 9:27 के आसपास स्टूल लेकर बाथरूम की ओर जाती है दिखाई देती है जिसके बाद लगभग 10 बजे अभिषेक लूथरा समेत पांच लोग उसे खोजते हुए बाथरूम की ओर जाते हैं नाबालिक को बाथरूम से वापस लाकर प्राथमिक उपचार देने की कोशिश की जाती है। पुलिस द्वारा की गई जांच में सामने आया है कि इस प्रकरण के पीछे नाबालिक से हुई मारपीट बड़ी वजह हो सकती है।

Advertisements

बता दे कि मृतका नाबालिक का 2 दिन पहले आरोपित की बड़ी बेटी से झगड़ा हुआ था जिसके बाद मृतका नाबालिक ने आरोपी की बेटी को थप्पड़ मार दिया था और आरोपी ने नाबालिक की बेल्ट से पिटाई कर दी इससे वह काफी सहम गई और काम पर नहीं जाना चाहती थी लेकिन वह उसे जबरदस्ती काम पर ले जा रहे थे परिजनों के अनुसार नाबालिक बेटी को दो माह पूर्व फ्लैट में काम करने के लिए कहा गया इससे पहले भी वह कई बार मालिकों की ओर से मारपीट की शिकार हुई थी 27 फरवरी को आरोपित का परिवार कहीं जा रहा था और मृतका आरोपित की बड़ी बेटी को पार्टी के लिए तैयार करने में सहयोग कर रही थी इसी दौरान दोनों का झगड़ा हो गया और मृतका की छोटी बहन ने बताया कि दीदी के पेट में मुक्के मारे गए थे इसके बाद उसने भी थप्पड़ मार दिया लेकिन आरोपित अभिषेक लूथरा ने उसे बेल्ट से पीटा। परिजनों के मुताबिक उसने अपने दोस्तों को भी यह बात बताई थी और वह दोबारा वहां नहीं जाना चाहती थी लेकिन बुधवार को आरोपित का ड्राइवर जबरदस्ती उसे अपने साथ ले गया जब वह काफी परेशान हो गई तो उसने आत्महत्या कर दी।