Uttarakhand:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा बाघ और तेंदुए के बढ़ते मामलों पर दिखाई गई सख्ती….वन अधिकारियों को फटकार लगाने के साथ विदेश दौरे पर रोक

उत्तराखंड राज्य में लगातार बाघ और तेंदुए की दहशत बढ़ रही है। बता दें कि अब नगरीय इलाकों में भी बाघ अपनी दहशत बढ़ा रहा है। राजधानी देहरादून में भी एक दिन पहले 10 साल के बच्चे को गुलदार ने अपना निवाला बनाया था इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाते हुए वन विभाग अधिकारियों को फटकार लगाई है।

उन्होंने हमले की बढ़ती घटनाओं पर वन अधिकारियों को तलब किया और जमकर फटकार लगाई तथा चीफ वाइल्डलाइफ वार्डन समीर सिन्हा को ताकीद किया कि वह फील्ड में जाकर हालात पर नजर रखे और कार्यवाही करें। इसके साथ ही वन अधिकारियों के विदेश दौरे पर रोक के आदेश भी मुख्यमंत्री द्वारा दे दिए गए हैं। राजधानी देहरादून में एक दिन पहले 10 साल के बच्चे को गुलदार ने अपना निवाला बनाया था इसे लेकर भी मुख्यमंत्री काफी सख्त है। इस दौरान प्रमुख सचिन वन आर के सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षण हाफ अनुप मालिक और चीफ वाइल्डलाइफ वार्डन समीर सिन्हा ने इस पूरी घटना की जानकारी मुख्यमंत्री को दी जिसे देखते हुए प्रमुख वन संरक्षण आरके सुधांशु को दैनिक रूप से मामलों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश सीएम द्वारा दिए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी हाल में जनहानि नहीं होनी चाहिए इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाया जाए और लोगों को जागरूक किया जाए। इसके साथ ही अधिकारियों के विदेशी दौरे पर भी रोक लगाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

Recent Posts