
अल्मोड़ा। जिले से एक ऐसी दर्दनाक खबर सामने आ रही है जहां कैंटर और स्कूटी की भिड़ंत में किशोर की दर्दनाक मौत हो चुकी है। बता दे कि अल्मोड़ा- ताकुला मोटर मार्ग के घनेली के पास कैंटर तथा स्कूटी की भिड़ंत हो गई और हादसे में स्कूटी सवार किशोर की मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से गायब हो गया है। मामले में कैंटर चालक भी फरार चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक रविवार की रात सतीश कुमार उम्र 17 वर्ष पुत्र जगदीश लाल निवासी ग्राम घनेली हवालबाग थाना सोमेश्वर अपने दोस्त धीरज सिंह कनवाल पुत्र देवेंद्र सिंह कनवाल निवासी खत्याडी के साथ स्कूटी से अल्मोड़ा हवालबाग की ओर आ रहा था और स्कूटी धीरज चल रहा था वहीं अज्ञात कैंटर विपरीत दिशा से अल्मोड़ा की ओर आ रहा था इसी दौरान स्कूटी अनियंत्रित होकर कैंटर से टकरा गई जिससे स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया यहां डॉक्टरों ने सतीश कुमार को मृत घोषित कर दिया और घायल धीरज सिंह प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से लापता चल रहा है वही कैंटर चालक भी फरार चल रहा है।

