
उत्तराखंड राज्य में कांग्रेस के नेता लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं। बता दे कि कांग्रेस नेताओं का पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने का सिलसिला जारी है। बीते रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक वर्मा ने अपने बेटे शिवा वर्मा के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और उन्होंने अपने समर्थकों के साथ आज सोमवार को भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है।
उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी के अध्यक्ष करन माहरा को भेजा है और उनके बेटे शिवा वर्मा ने पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। बता दे कि अशोक वर्मा 44 साल तक कांग्रेस में रहे और अब उन्होंने व्यक्तिगत कारणों के चलते कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दिया है। वर्मा के अनुसार सोमवार को वह भाजपा में शामिल होकर सदस्यता ग्रहण करेंगे। अशोक वर्मा पूर्व में पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष ,सभासद दल के प्रवक्ता समेत कई पदों पर कांग्रेस में अपनी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

