
उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार में श्रद्धालुओं ने काफी संख्या में आकर आस्था की डुबकी लगाई। बता दें कि माघ पूर्णिमा के अवसर पर गंगा के अन्य घाटों पर सुबह से श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। गंगा स्नान के साथ-साथ श्रद्धालु दान और तप भी कर रहे हैं। माघ पूर्णिमा 2024 का दिन काफी धूमधाम से राज्य में मनाया जा रहा है और हिंदू धर्म में इस दिन का काफी विशेष महत्व होता है।
लोग दूर दराज से गंगा स्नान करने के लिए हरिद्वार पहुंचे और यहां आकर गंगा में आस्था की डुबकी भी लगाई श्रद्धालुओं ने दान और भोजन भी कराया। बता दें कि सुबह ब्रह्म मुहूर्त में ही घाट पर स्नान करने वालों की भीड़ लगी रही। स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ दूसरे राज्यों से भी लोग पहुंचे और हरकी पौड़ी समेत अन्य गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने स्नान किया तथा दक्षिणा भी दी। हिंदू मान्यता के अनुसार देखे तो इस दिन स्नान करने वाले लोगों को सौभाग्य और संतान का सुख प्राप्त होता है तथा दान हवन और व्रत भी इस दिन किए जाते हैं। पुराणों में कहा गया है कि जो भी इस दिन गंगा स्नान करता है और मां गंगा के मंत्रो का जप करता है उसे सारे कष्टों से मुक्ति मिलती हैं।

