
अल्मोड़ा में पेयजल और सीवरेज कार्यों को यूयूएसडीए से कराए जाने के विरोध में जल निगम कार्मिकों द्वारा मोर्चा खोल दिया गया है। बता दें कि यह कार्य जल निगम को न देकर यूयूएसडीए से कराया जा रहा है और शनिवार को जल संस्थान तथा जल निगम संयुक्त मोर्चा के बैनर तले नाराज कार्मिकों ने 2 घंटे तक कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की और जल्द ही मांग पूरी न होने पर 27 फरवरी को विधानसभा कूच करने की चेतावनी दी।
सरकार पर आश्वासन के बाद भी मांग को पूरा न करने का आरोप कर्मचारियों ने लगाया है। उनका कहना है कि शहरी विभाग अंतर्गत संचालित यूयूएसडीए की तरफ से मूल अभियांत्रिकी विभाग के कार्य क्षेत्र में अतिक्रमण किया जा रहा है इसके विरोध में कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं और इसके बाद भी मांग को दरकिनार किया जा रहा है। कर्मचारियो का कहना है कि जल्द ही सकारात्मक कार्यवाही नहीं हुई तो आंदोलन के साथ ही पूर्ण कार्य बहिष्कार भी किया जाएगा। कर्मचारियों में काफी आक्रोश भी है जो कि लगातार बढ़ता जा रहा है इसलिए आज कर्मचारियों ने 2 घंटे का कार्य बहिष्कार किया और सरकार के खिलाफ काफी नारे भी लगाए।

