
उत्तराखंड राज्य में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बता दे कि इसी कड़ी में अल्मोड़ा जिले की पुलिस अपने क्षेत्र में अपना पूरा योगदान दे रही है। अल्मोड़ा के धौलछिना में पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
बता दें कि एसएसपी देवेंद्र पींचा द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार थाना अध्यक्ष सुशील कुमार ने टीम के साथ बाड़ेछीना क्षेत्र में गश्त की और इस दौरान पांच लोग सड़क के किनारे बैठकर शराब पी रहे थे तभी पुलिस ने पांचो को गिरफ्तार कर लिया और उनका चालान किया। सार्वजनिक स्थल पर बैठकर शराब पीना भी अवैध माना जाता है और पुलिस अराजक तत्वों के खिलाफ भी अभियान चला रही है। इसी दौरान पुलिस ने सड़क के किनारे बैठकर शराब पी रहे पांचों लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में इस दौरान अपर उप निरीक्षक गोकुल प्रसाद,हेड कांस्टेबल सुरेंद्र नेगी और धनीराम शामिल रहे।

