Uttarakhand- हल्द्वानी में हिंसा के बाद रामनगर में भी आज बंद रहेंगे स्कूल- कॉलेज….. इंटरनेट सेवा का नहीं होगा संचालन

उत्तराखंड राज्य के रामनगर में भी आज शनिवार को स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। हल्द्वानी में बवाल के बाद रामनगर में भी धारा 144 लागू कर दी गई है और यहां पर इंटरनेट सेवा भी बंद हो चुकी है। हल्द्वानी में हुई हिंसा का असर आसपास के शहरों में भी देखने को मिल रहा है और पुलिस भी घटना के बाद चौकस है।

Advertisements

वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी पीड़ितों का हाल-चाल जाना। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गृहमंत्री अमित शाह को इस घटना का अपडेट दिया साथ ही डीजीपी अभिनव कुमार ने हल्द्वानी में हुई हिंसा का जायजा लिया और कहा कि दंगाइयों पर एनएसए लगाया जाएगा। बता दें कि हल्द्वानी में हुई हिंसा से हर कोई काफी सहमा हुआ है और इस हिंसा के बाद हल्द्वानी के आसपास भी धारा 144 लगा दी गई है। रामनगर में भी इंटरनेट सेवाएं बंद करते हुए धारा 144 के नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है और संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है।