
उत्तराखंड राज्य की राजधानी में अतिक्रमण हटाने को लेकर हुई हिंसा में कई लोग घायल हुए और इस दौरान 6 लोगों की मौत भी हुई। बता दे कि जांच पड़ताल में 5 शव बरामद हुए हैं और 6 करोड़ से अधिक रुपए का नुकसान आंका गया है।
बनभूलपुरा हिंसा मामले में 18 नामजद समेत 5000 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया है और घटनास्थल के आसपास के इलाके से पांच शव भी बरामद कर लिए गए हैं। चार लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और वीडियो रिकॉर्डिंग कब्जे में ले ली है। वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पीड़ितों से मिलने के लिए हल्द्वानी पहुंचे और उन्होंने घायल पुलिस, निगम के कर्मचारियों तथा पत्रकारों से मुलाकात की। इस हिंसा को गहरी साजिश का करार दिया गया है और कहा गया है कि नुकसान की भरपाई दंगाइयों से की जाएगी। हिंसा के बाद कर्फ्यू लगाने के चलते शुक्रवार को शहर में शांति बनी रही और सख्ती से नियमों का पालन कराया गया। पुलिस नुकसान का आकलन कर रही है बता दे कि एक करोड़ से ज्यादा का नुकसान पुलिस को भी हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि देवभूमि की फिजा खराब करने का प्रयास किया गया है और इस दौरान अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को टारगेट किया गया। विशेषकर महिला पुलिस कर्मियों को मारा पीटा गया है जिन लोगों ने सरकारी या फिर निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है उन्हें चिन्हित कर भरपाई कराई जाएगी।

