यात्रियों को मिलेगा तीसरा विकल्प -: काठगोदाम से देहरादून वंदे भारत ट्रेन चलने की संभावना

काठगोदाम से देहरादून के लिए वंदे भारत ट्रेन चल सकती है| सूत्रों के मुताबिक, ट्रेन के संचालन की अधिक संभावना है| इसके संचालन से कुमाऊं से देहरादून के लिए तीसरी ट्रेन का विकल्प मिल जाएगा|
बता दे, देहरादून से दिल्ली के लिए वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है| पर अभी तक कुमाऊं से कोई भी वंदे भारत ट्रेन शुरू नहीं हुई है|


रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री वंदेभारत ट्रेन के संचालक को लेकर रेलवे को पत्र भी लिख चुके हैं| पहले कहा जा रहा था कि यह ट्रेन दिल्ली के लिए शुरू हो सकती है, पर अब जानकारी मिल रही है कि इस ट्रेन की सबसे अधिक संभावना काठगोदाम से देहरादून के लिए संचालित हो सकती है| देहरादून से दिल्ली के लिए वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है|

इसके चलने से यात्रियों और सेनानियों दोनों के पास कुमाऊँ-गढ़वाल दोनों जगह को जाने के लिए एक और ट्रेन का विकल्प होगा| अभी काठगोदाम से देहरादून के लिए सुबह जनशताब्दी और शाम को काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस का ही विकल्प है| दिन के समय कोई भी ट्रेन नहीं है|