
उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का इंतजार अगले सप्ताह तक पूरा होने की उम्मीद है| 9 जनवरी को पर्वतीय इलाकों में बारिश बर्फबारी होने से ठंड बढ़ने के आसार हैं| हालांकि बारिश होने से मैदानी इलाकों में कोहरे और गलन वाली ठंड से राहत मिलेगी| इससे पहले आज से अगले तीन दिन तक प्रदेशभर का मौसम शुष्क रहेगा|
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उधम सिंह नगर में घना कोहरा और हरिद्वार जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है| विंटर बारिश न होने और मैदानी इलाकों में कोहरा बीते लंबे समय से परेशान कर रहा है| ऐसे में 9 जनवरी के बाद बारिश होने के बाद कोहरे से राहत मिलेगी|
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, मौसम के पैटर्न में बदलाव देखने को मिल रहा है| बीते साल भी ऊंचाई वाले इलाकों में देरी से बर्फबारी देखने को मिली थी| इसका मुख्य कारण तापमान में बढ़ोतरी होना है|