
कुर्मांचल अखबार के संपादक डॉ. फुलोरिया ने बच्चों को किया संबोधित
अल्मोड़ा| आज कुमाउनी संस्कृति दिवस के अवसर पर सरस्वती बाल विद्या निकेतन खत्याड़ी में आयोजित कार्यक्रम में ‘म्यर पहाड़, म्यर पछयाण’ विषय में एसएसजे कैंपस के डॉ. चंद्रप्रकाश फुलोरिया ने छात्र-छात्राओं को कुमाउनी भाषा में संबोधित कर कुमाउनी भाषा के कुमाऊं के बच्चों को अपनी दूदबोली को अपनाने की बात कही|
सभा को संबोधित करते हुए विद्यालय की प्रबंधक प्रभा कनवाल ने छात्र-छात्राओं को कुमाउनी भाषा को प्रचार-प्रसार और अधिक से अधिक बोलचाल में ग्रहण करने के लिए कहा और कहा कि आज पश्चिमी सभ्यता को हम अपनाते जा रहे हैं और हम अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे हैं|
इस दौरान विद्यालय के छात्रों द्वारा ‘मां सरस्वती तू दैणी है जाये’ वंदना प्रस्तुत की| जिसमें खुशी, ज्योति, कंचना, अनंदिता, किरन बिष्ट ने भाग लिया| कक्षा 3 की छात्रा आफियानूर एवं कुसुम बोहरा ने कुमाउनी कविता ‘कतुक भल लागो म्यर पहाड़’ प्रस्तुत किया|
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक विमल नयाल, कविता बिष्ट, प्रियंका जलाल, गीता कनवाल, गीता, प्रियंका, प्रधानाचार्य किरन बिष्ट मौजूद रहे| सभी ने डॉ. चंद्र प्रकाश फूलोरिया का आभार व्यक्त किया|
