Uttarakhand- मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठगों ने की करोड़ों की ठगी…… 60 ठग गिरफ्तार

उत्तराखंड राज्य में साइबर ठगी के मामलों में काफी अधिक बढ़ोतरी हो चुकी है। बता दें कि बीते 1 साल में साइबर ठगों ने करोड़ों रुपए ठग लिए हैं। घर बैठे मुनाफा कमाने के चक्कर में साइबर ठगों ने कई लोगों को ठग लिया है। लोग जल्द अमीर बनने के झांसे में आकर ठगी का शिकार होते हैं। बता दे कि 1 साल में साइबर ठगों ने लोगों से 6.7 करोड़ रुपए ठग लिए हैं और 26 मुकदमे भी इस मामले में दर्ज हो चुके हैं। यह वह मुकदमे है जो कि साइबर थाने में दर्ज हैं इसके अलावा जिले में आने वाली शिकायतों की संख्या काफी अधिक है। 2022 में वर्क फ्रॉम होम साइबर ठगी का नया ट्रेड सामने आया है और कोविड के बाद से इसका चलन बढ़ा है। महिलाएं भी घर बैठे काम चाहती हैं जिसके कारण वह ठगी का शिकार हो रही है। बता दे कि देहरादून निवासी एक व्यक्ति को वर्क फ्रॉम होम का मैसेज आया था जिसमें घर बैठे प्रतिदिन ₹1500 से लेकर₹4000 की कमाई करने का झांसा दिया गया और आरोपित ने खुद को बड़ी कंपनी का प्रतिनिधि बनाया ऐसे में पीड़ित व्यक्ति उसके झांसे में आ गया और उसने 14 लाख रुपए गवा दिए। वर्क फ्रॉम होम के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले ठगों को उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। बता दे कि इस दौरान पुलिस ने 60 ठगों को गिरफ्तार किया है और 47 को नोटिस जारी किया है।