
अल्मोड़ा। जिले में गंगोला कोटुली के निवासियों द्वारा जल जीवन मिशन की मांग को लेकर जिलाधिकारी अल्मोड़ा को ज्ञापन सोपा गया। बता दे कि प्रधानमंत्री की जल जीवन मिशन योजना के तहत देश के हर नागरिक को हर घर जल मिशन के तहत लाभान्वित किया जा रहा है मगर कोटुली में यह योजना अभी तक नहीं पहुंच पाई है जिसे लेकर ग्राम वासियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सोपा है।
ग्राम वासियों का कहना है कि 2020 से उनके साथ धोखाधड़ी की जा रही है बिनसर नदी से उनके आंसपास के गांवो में पानी जा रहा है लेकिन उन्हें इस योजना से वंचित रखा गया है। ग्राम वासियों ने इस मामले में ज्ञापन सौंपते हुए जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल की मांग करी है। ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम प्रधान भगवत सिंह कार्की, सुरेश सिंह सरपंच, गोपाल सिंह कार्की, किशन सिंह कार्की ,सुंदर सिंह कार्की, भास्कर सिंह ,नारायण सिंह कार्की, दीपक सिंह कार्की, गोविंद सिंह भोज आदि शामिल रहे।

