Uttarakhand- पहाड़ी व्यंजनो का लुफ्त उठा पाएंगे वैश्विक सम्मेलन में आने वाले मेहमान….. जानिए मैन्यू

उत्तराखंड राज्य के देहरादून में आयोजित होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन में आने वाले मेहमान अब उत्तराखंडी व्यंजनों का लुफ्त उठा पाएंगे।

बता दे कि उत्तराखंड राज्य सम्मेलन के लिए पूर्ण रूप से तैयार हैं और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी निवेश के लिए देश से लेकर विदेशी निवेशकों को राज्य में बुला रहे हैं और उनके स्वागत के लिए प्रदेश तैयार है। वैश्विक निवेशक सम्मेलन में फूड कोर्ड का जिम्मा ताज ग्रुप को सौपा गया है और उन्होंने मेन्यू को भी अंतिम रूप दे दिया है। सम्मेलन में देश-विदेश से आने वाले मेहमान उत्तराखंडी कढ़ी, पहाड़ी पालक की काफली, गहत की दाल, झंगोर की खीर, सिंगोरी, बाल मिठाई, कुमाऊनी खट्टा मीठा कद्दू जैसे व्यंजनों का स्वाद चख पाएंगे और सम्मेलन के दौरान परोसे जाने वाले भोजन में मिलेट यानी कि मोटा अनाज के व्यंजनों पर अधिक जोर दिया गया है। बता दे कि सम्मेलन में उत्तराखंड के व्यंजन मेहमानों को खूब पसंद आने वाले हैं और इससे व्यंजनों की ब्रांडिंग भी होगी तथा आधुनिकता का समावेश करते हुए पारंपरिक व्यंजनों को परोसा जाएगा। सरकार की इस पहल से यहां के व्यंजनों को वैश्विक स्तर पर पहचान भी मिलेगी।