Uttarakhand- राज्य के इस क्षेत्र में नशे की हालत में कर दी थी व्यक्ति की हत्या…… पुलिस ने आरोपित को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

उत्तराखंड राज्य में आपराधिक मामले काफी अधिक मात्रा में सामने आने लगे हैं। बता दें कि देहरादून सहसपुर से भी एक ऐसा ही मामला सामने आ रहा है जहां सहसपुर निवासी महेंद्र की हत्या नशे की हालत में एक मामूली झगड़े के दौरान की गई थी और इस हत्या के आरोपित राज मिस्त्री को 24 घंटे के अंतर्गत पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ में पता चला है कि चरस से भरी बीड़ी पीने के बाद दोनों के बीच विवाद हुआ।

बता दे कि धनपुरा- फेरपुर के बीच गन्ने के खेत में अर्धनग्न अवस्था में एक व्यक्ति का शव मिला था जिसके हत्यारोपित को पुलिस ने 24 घंटे के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पता चला कि दोनों के बीच चरस की बीड़ी पीने के बाद विवाद हुआ था इस मामले में आरोपित ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि महेंद्र से उसकी पहले बार मुलाकात शराब के ठेके पर हुई थी तथा शराब के आदि महेंद्र ने चरस पीने वाले ऋतिक से बीड़ी पीने के लिए मांगी दोनों ने साथ ही बीड़ी पी इसके बाद महेंद्र को ज्यादा नशा हो गया और वह गाली गलौज करने लगा इसी विवाद में ऋतिक ने महेंद्र की हत्या कर दी।