अल्मोड़ा:- जल्द दूर होगी एक लाख लोगों के पेयजल की समस्या….. बना यह प्लान

अल्मोड़ा जिले में जल्द ही नगर पालिका क्षेत्र में रहने वाले 1,00,000 लोगों के पेयजल की समस्या दूर होगी। बता दे कि जायका यानी कि जापान इंटरनेशनल कॉरपोरेशन एजेंसी की मदद से 73 वर्ष पुरानी पेयजल लाइनों को बदलकर लोगों को भरपूर पानी उपलब्ध कराया जाएगा।

इसके लिए 108.75 करोड़ की धनराशि की स्वीकृति मिली है और जल्द ही जल निगम कार्य भी शुरू कर देगा। अल्मोड़ा नगर में लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध हो सके इसके लिए यह जल जीवन मिशन के तहत प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया था और अब इसके लिए धनराशि भी स्वीकृत हो चुकी हैं तथा जल्द ही जल निगम कार्य शुरू कर देगा। अल्मोड़ा नगर में वर्तमान में पेयजल पंपिंग योजना कोसी मटेला से 8 और मटेला – विक्टर मोहन जोशी जलाशय से 5 एमलडी पानी से लोगों को पेयजल आपूर्ति की जाती है और योजना के तहत पानी एकत्र करने के लिए नगर के विभिन्न स्थानों में 1450 केएल के तीन टैंकों का निर्माण भी किया जाएगा।