Uttarakhand- राज्य के इस शहर में दिसंबर तक प्रभावित रहेगी इंटरनेट सेवा…….. मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए यह निर्देश

उत्तराखंड राज्य में आयोजित इन्वेस्टर्स समिट को लेकर दिसंबर माह में देहरादून जिले में इंटरनेट सेवाएं प्रभावित रहेंगी। बता दें कि शहर में चल रहे सुंदरीकरण के कार्य व बिजली के खंभों से उतारे जा रहे तारों के जाल के कारण 10 दिसंबर तक इंटरनेट ब्रांडबैंड व स्थानीय केबल नेटवर्क की सेवाएं प्रभावित रह सकती हैं।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट से लेकर इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन स्थल एफआरआई तक और इसके आसपास के क्षेत्र भी इस दौरान प्रभावित रहेंगे। बता दे कि इस दौरान मोबाइल सेवा सुचारु रूप से चलती रहेगी। देहरादून में आगामी 8 एवं 9 दिसंबर को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट होने वाला है जिसे लेकर शहर की सड़कों को भी चमकाया जा रहा है और खम्बो पर लगे तारों के जाल को हटाया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रधानमंत्री को भी निमंत्रण दिया गया है और दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट से एफआरआइ तक सड़क की स्थिति व शहर में चल रहे निर्माण तथा सुंदरीकरण के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से समस्त दूर संचार कंपनियों और केबल ऑपरेटरो को बिजली के खंभों पर फैले तारों के जाल को हटाने की चेतावनी दी थी मगर इस संबंध में कोई कदम नहीं उठाया गया जिसके चलते अब इंटरनेट ब्रांडबैंड और केबल नेटवर्क की सेवा भी बाधित होने लगी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा रिलायंस, जियो ,इन्फोकॉम लिमिटेड, भारत संचार निगम लिमिटेड और एयरटेल को निर्देश दिए गए हैं कि केबल एवं ब्रॉडबैंड से संबंधित कार्य 10 दिसंबर तक ना किए जाए।

Recent Posts