पिथौरागढ़:- बर्फ की चादर से काफी आकर्षक हुआ मुनस्यारी……. 3 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान

उत्तराखंड राज्य में बीते रविवार से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बता दे कि चोटियों पर बर्फबारी भी तेज हो गई है। पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में बर्फबारी के कारण तापमान काफी घट चुका है।

रविवार की मध्य रात्रि के आसपास से मुनस्यारी में मौसम का मिजाज बदला हुआ है और तेज हवाओं के साथ पूरे जिले में बारिश हुई तथा उच्च हिमालय में बर्फबारी भी हुई। बता दे कि मुनस्यारी के बलाती तक बर्फबारी हुई है और खलिया टॉप, छिपलाकेदार में हिमपात हुआ है जिससे दारमा घाटी भी बर्फ की सफेद चादर से ढक चुकी है। मुनस्यारी के उच्च हिमालयी जोहार घाटी, रालम सहित अन्य स्थानों में हिमपात हुआ है। मुनस्यारी के शीर्ष में स्थित खलिया टॉप में 3 इंच के लगभग बर्फ बारी हुई और बीते सोमवार की सुबह तक भी हल्की बूंदाबांदी जारी रही। बर्फबारी के कारण सीमांत में ठिठुरन बढ़ चुकी है। मुनस्यारी में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। मौसम वैज्ञानिक भी वर्षा और हिमपात को फसल के लिए अच्छा मान रहे हैं उनका कहना है कि इससे फसल को लाभ मिलेगा।